रांची | पुराना अरगोड़ा चौक स्थित देसी शराब दुकान में चोरी हो गई। दुकान इंचार्ज कुलदीप मिंज ने अरगोड़ा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि रविवार सुबह 9 बजे मकान मालिक ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुलदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने उत्पाद विभाग और मैनपावर अधिकारी को भी सूचना दी। जांच में सामने आया कि दुकान से पिछले दिन की बिक्री राशि 6650 रुपए, करीब 1200 रुपए का खुदरा पैसा और एसआईएस डिपॉजिट स्लिप गायब है। सरकारी लॉकर भी दुकान से पूरी तरह गायब मिला। कुल 9225 रुपए की चोरी हुई है।


