रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में बुधवार को डॉ. प्रज्ञा गुप्ता व डॉ. जिंदर सिंह मुंडा द्वारा संपादित ‘झारखंड का हिंदी कथा साहित्य’ पुस्तक का लोकार्पण होगा। इस अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक प्रियदर्शी व दयाल राम करेंगे। साहित्यकार रणेंद्र, साहित्य अकादमी के सदस्य महादेव टोप्पो, प्रसिद्ध कथाकार डॉ. राकेश सिंह, विख्यात कहानीकार पंकज मित्र की उपस्थिति होगी।


