सरला बिरला विश्वविद्यालय में कैंपस ड्राइव, 250 से अधिक छात्र शामिल

रांची | सरला बिरला विश्वविद्यालय में टीसीएस, बीपीएस पूल कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। वर्ष 2023, 2024 और 2025 बैच के स्नातकों के लिए आयोजित किए गए इस ड्राइव में बीकॉम, बीए, बीबीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस व आईटी स्ट्रीम के अलावा भी विद्यार्थी शामिल हुए। इस भर्ती प्रक्रिया में सरला बिरला विश्वविद्यालय समेत कई अन्य संस्थानों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कैंपस ड्राइव में सफलता के उपरांत विद्यार्थियों को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बिजनेस प्रोसेस सर्विसेज (बीपीएस) डिवीजन में जॉब करने का अवसर प्राप्त होगा। इस कैंपस ड्राइव के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *