रांची | भारत सेवाश्रम संघ, रांची के सचिव भुतेशानंद महाराज व विनय गांगुली ने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के साथ मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान रांची में बुंडू व तुपुदाना में आश्रम की गतिविधियों के बारे में डीसी के साथ विस्तार से चर्चा हुई। आश्रम की विभिन्न सामाजिक सेवा और आदिवासी कल्याण गतिविधियों के बारे में बताया। साथ ही आवासीय विद्यालय प्रणवानंद विद्या मंदिर, पंचा, बुंडू के बारे में भी जानकारी दी गई। उपायुक्त ने आश्रम का दौरा करने का आश्वासन दिया। स्वामी भुतेशानंद महाराज ने डीसी को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया।


