रांची| डोरंडा थाना क्षेत्र के बिरसा चौक स्थित दवा दुकान लाइफ लाइन ड्रग मेडिकल में मंगलवार अहले सुबह चोरी की घटना हुई। चोर ने दुकान से लगभग 50000 रुपए नगद व कुछ अन्य सामान की चोरी की और फरार हो गया। हालांकि चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मामले में दुकान संचालक ने डोरंडा थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर छानबीन कर रही है। हालांकि चोर के बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिला है।


