नाबालिग को भगा ले गया युवक, केस दर्ज

रांची | सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर युवक अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता की मां ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराई है। दर्ज एफआईआर में पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि 20 अप्रैल की शाम उनकी बेटी घर से निकली थी जो अबतक वापस नहीं आई है। आरोपी का नाम शांतिराम महतो है और वह पुरूलिया का रहने वाला है। रांची में किराए का घर में रहकर प्राईवेट जॉब करता था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस लगातार आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *