रांची| कोकर के रहने वाले अनीश कुजूर ने चुटिया थाना में लूटपाट व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 27 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे वे बाइक से डोरंडा से अपने कॉलेज दोस्तों के पास जा रहा था। करीब 2 बजे साउथ रेलवे टर्निंग के पास चार-पांच युवकों ने उसे रोका। मोबाइल मांगने के बहाने जबरन उसका फोन छीन लिया। विरोध करने पर बुरी तरह पीटा। जान से मारने की कोशिश की। युवकों ने अनीश की बाइक, मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की चाबी और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए। पर्स में 15 हजार रुपए थे, जो वह किताबें खरीदने के लिए लेकर चला था। मारपीट के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। पता चला कि लूटपाट करने वाले युवक अमरावती कॉलोनी कृष्णापुरी रोड नंबर-2 के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में जुटी है।


