रांची|अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में अभियुक्त मंगरा लोहरा, कुंवर मुंडा और लखन मुंडा को 5 साल कैद की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 मई 2023 को दशम फॉल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। तीनों के पास से पुलिस ने अफीम बरामद किया था। मामले को लेकर दशम फॉल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।


