मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है। बुधवार को अबोहर में जिला प्रशासन के नेतृत्व में सरकारी और निजी स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। उपायुक्त अमरप्रीत कौर संधू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नेहरू पार्क में समाप्त हुई। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लघु नाटक का मंचन किया पूर्व विधायक अरुण नारंग ने बताया कि पंजाब सरकार नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस नशा तस्करों को पकड़ रही है। सरकार नशा पीड़ितों को मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लघु नाटक का मंचन किया। रैली का नेतृत्व एसडीएम कृष्ण पाल राजपूत, सहायक कमिश्नर जनरल अमनदीप सिंह मावी और मुख्यमंत्री की क्षेत्रीय अधिकारी रूपाली टंडन ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अतुल नागपाल, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


