बठिंडा में तेजधार हथियारों समेत 5 युवक गिरफ्तार:मामूली विवाद में लड़ाई की बनाई योजना, कार से तलवारें और चाकू लेकर पहुंचे

बठिंडा में पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने तेजधार हथियारों से लैस पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक दूसरे पक्ष से लड़ाई करने के लिए पहले से तय समय पर पहुंचे थे। ये लोग कार में बेसबॉल, तलवारें और चाकू जैसे हथियार लेकर आए थे। डीएसपी सिटी-2 सरबजीत सिंह बराड़ के अनुसार, गिरफ्तार युवक गांव भोखड़ा के आसपास के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने कुल 10 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामूली विवाद में लड़ाई का समय तय किया इनमें नवदीप सिंह, विकी सिंह, संदीप सिंह, हरसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इनके अलावा सहज, जोत, ज्ञानी, तेजी और 4-5 अज्ञात युवकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि गांव में एक मामूली विवाद के कारण युवकों ने लड़ाई का समय तय किया था। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों को समय पर घर लौटने के लिए कहें और उनसे पूछताछ करें कि वे कहां जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *