फाजिल्का में हीट वेव का अलर्ट:अस्पतालों में स्पेशल वार्ड तैयार, पेय पदार्थ विक्रेताओं की होगी जांच

फाजिल्का में बढ़ रही गर्मी के चलते हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों और सीएचसी में पुख्ता प्रबंधों का दावा किया जा रहा है l वही उनका कहना है कि हीट वेव से बचने के लिए लोग सावधानियां बरते और साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों में बाजार में बिकने वाले जूस अन्य पेय पदार्थों की चेकिंग के लिए भी हिदायतें जारी कर दी गई है l फाजिल्का सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर एरिक ने बताया कि फाजिल्का में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसके चलते हीट वेव का अलर्ट जारी है l आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ने की सम्भावना है l तो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है, जिनके द्वारा जिले के सारे सरकारी अस्पताल और सीएचसी में स्पेशल वार्ड बना दिए गए हैं l बाहर जाने पर पूरे बाजू वाले कपड़े पहनें
वहीं उन्होंने लोगों से अपील कि अगर जरूरी काम के लिए बाहर जाना पड़े तो पूरे बाजू वाले कपड़े पहनकर निकले l साथ ही डॉक्टर एरिक ने कहा कि अधिक से ज्यादा पानी पिए, आंखों पर गॉगल लगाए ताकि इस हीट वेव से बचा जा सके l उन्होंने कहा कि इन दिनों में बाजार में पेय पदार्थ जैसे जूस व अन्य पेय पदार्थ की डिमांड बढ़ जाती है, जिसको लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने फूड सेफ्टी अधिकारियों को हिदायत जारी कर दी है l इस दौरान इनकी जहां चेकिंग की जा रही है वहीं ये चेकिंग बढ़ाने के आदेश दिए गए है l ताकि आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या का सामना करना पड़े l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *