अबोहर के सीमावर्ती गांवों के स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं:पूर्व विधायक ने किया लोकार्पण, स्मार्ट क्लास और चारदीवारी का निर्माण

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पूर्व विधायक अरुण नारंग ने राजस्थान सीमा से लगे गांवों में स्थित तीन सरकारी स्कूलों में 61.78 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सरकारी प्राइमरी स्कूल भंगरखेड़ा में 30.04 लाख रुपए की लागत से चार नए कमरे बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक लाख रुपए की लागत से चारदीवारी का निर्माण भी कराया गया है। अन्य विकास कार्यों को किया पूरा वहीं सरकारी हाई स्कूल अचाड़िकी में 12.5 लाख रुपए से चारदीवारी और 1.88 लाख रुपए के अन्य विकास कार्य पूरे किए गए हैं। सरकारी प्राइमरी स्कूल अचाड़िकी में 7.51 लाख रुपए की लागत से एक नया कक्ष और 8.85 लाख रुपए से चारदीवारी का निर्माण किया गया है। श्रवण लैब भी स्थापित की मुख्यमंत्री भगवंत मान की शिक्षा क्रांति योजना के तहत इन स्कूलों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लास और श्रवण लैब भी स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम में राजिंद्र कंबोज, लवप्रीत ऐंचला, सरबजीत कौर, सोनू मांगट, सुनील कुमार, सुनील जालंधर, संदीप कुमार, भगवंत भठेजा, विनोद एमसी, गणेश एमसी, लाभचंद और हेतराम उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *