पंजाब के मोगा जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना सदर पुलिस ने गांव कालियावाला में नाकेबंदी के दौरान फिरोजपुर के सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में करेंगे पेश डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से 900 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि वह गोलियां कहां से लाया था और किसे देने जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मोगा पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है।


