बरनाला में पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशा विरोधी मुहिम के तहत की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद की गई नशीली दवाओं को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ठुल्लीवाल थाने के सहायक थानेदार हरविंदरपाल सिंह ने बताया कि डीएसपी सुबेग सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गांव अमला सिंह वाला नजदीक ड्रेन पुल के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को पैदल आते देख शक के आधार पर तलाशी ली। 1050 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद तलाशी के दौरान उसके पास से 100 नशीली गोलियां और 1 हजार 50 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरपी की पहचान बरनाला के रहने वाले सन्नी के रूप में हुई है। व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


