फाजिल्का जिले के जलालाबाद की थाना वैरोका पुलिस द्वारा विभिन्न गांवों में पहुंचकर जहां नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है l वहीं मामले में उनके द्वारा पांच नशे के आदि युवकों को अपने साथ फाजिल्का लाया गया है, जहां उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाते हुए उनका इलाज करवाया जा रहा है l हालांकि पुलिस ने नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है l नशा छोड़ने के लिए दाखिल करवाया थाना वैरोका पुलिस के एसएचओ परमजीत सिंह दरोगा ने बताया कि उनके द्वारा थाना वैरोका इलाके के गांवों में पुलिस पार्टी के साथ पहुंच की है l जिस दौरान उनके द्वारा जहां नशे के आदि युवकों को लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया है l वहीं इस दौरान नशे के आदि करीब 5 युवकों को पुलिस द्वारा समझा बुझा कर अपने साथ लाया गया, जहां युवकों को डी एडिक्शन सेंटर में नशा छोड़ने के लिए दाखिल करवाया गया है l एसएसपी की जनता से अपील उक्त युवकों की जिंदगी बदलने के लिए पुलिस द्वारा पहल कदमी की गई है l हालांकि फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने जनता को अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है l वह अपने नजदीकी थाने के साथ संपर्क करें l पुलिस द्वारा उनकी पूरी सहायता की जाएगी और नशा छुड़वाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवा उसका इलाज भी करवाया जाएगा और उसका नाम पता भी गुप्त रखा जाएगा l इतना ही नहीं अगर आपके इलाके में कोई नशा बेचता है, तो उसकी जानकारी भी पुलिस को दी जाए, ताकि उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए l मामले में भी शिकायत दर्ज करवाने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा l


