फाजिल्का में मिला विदेशी पिस्टल:पाक सीमा पर जले गेहूं के खेत में छिपाया, मैगजीन गायब थी

फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में गेहूं के खेत से एक पिस्टल बरामद हुआ है, जिसे सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l फाजिल्का सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि उन्हें सूचना मिली कि फाजिल्का के भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके के कांवा वाली गांव के इलाके में गेहूं के खेत में आग लगी हुई थी l पर एक पिस्टल मिला है l इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है l एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि पिस्टल के साथ मैगजीन नहीं मिला है l सिर्फ पिस्टल ही बरामद हुआ है फिलहाल उनके द्वारा मामले में जांच की जा रही है कि यह पिस्टल कहां से और कैसे आया l एसएचओ का कहना है कि पिस्टल ऑस्ट्रिया कंपनी का है और शक जाहिर किया जा रहा है कि यह पिस्टल पाकिस्तान से आया हो सकता है लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *