जगराओं में कैटरिंग कर्मी पर रंजिश में हमला:पूर्व सहकर्मी समेत 6 लोगों ने ऑटो रोका, मारपीट कर नकदी और फोन लूटा

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में एक कैटरिंग कर्मी से मारपीट कर लूट की वारदात सामने आई है। मुल्लापुर दाखा के गांव गहौर के पास यह घटना हुई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट जानकारी के अनुसार पीड़ित विजय ठाकुर गांव छोटी लालतो का रहने वाला है। वह फिरोजपुर के एक पैलेस में समारोह के लिए ऑटो से जा रहा था। रास्ते में लुधियाना के फूला वाल के लछमन सिंह ने अपने 5 साथियों के साथ ऑटो को रोक लिया। आरोपियों ने विजय और ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट की। उन्होंने विजय की जेब से 8 हजार रुपए और उसके साथी की जेब से 3 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही मोबाइल फोन भी लूट लिया। 5 लोगों पर केस, जांच जारी पीड़ित विजय ने बताया कि आरोपी लछमन सिंह पहले उसी पैलेस में काम करता था, जहां वह काम करने जा रहा था। अब वह वहां काम नहीं करता है। इसी रंजिश के कारण उस पर हमला किया गया। थाना दाखा पुलिस ने विजय की शिकायत पर लछमन सिंह और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *