रामपुर नगर परिषद का बजट 15.85 करोड़:72% राशि विकास कार्यों में खर्च होगा, पार्किंग और घाट सौंदर्यीकरण पर फोकस

रामपुर नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15.85 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। नगर परिषद को इस वित्तीय वर्ष में 12.91 करोड़ रुपए की आमदनी की उम्मीद है। नप का ओपनिंग बैलेंस 4 करोड़ रुपए है। बुधवार को नाप सभागार में हुई बैठक में अध्यक्षा मुस्कान चारस की अध्यक्षता में बजट को मंजूरी दी गई। कुल बजट में से 72% राशि विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। 22% राशि कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और मेडिकल भत्तों पर जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि सैनिटेशन पर 12% राशि खर्च होगी। विद्युत आपूर्ति पर 1.60 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। शहर में जल्द ही लोक निर्माण विभाग पार्किंग का निर्माण शुरू करेगा। सतलुज नदी किनारे बने घाट का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। नप को लवी मेले से मिलने वाली आय अभी तक नहीं मिली है। इसके लिए उप मंडलाधिकारी रामपुर से जल्द ही मुलाकात कर बजट जारी करने की मांग की जाएगी। इससे पार्क, पार्किंग और अन्य विकास योजनाओं को पूरा किया जा सकेगा। इस मौके पर नाप उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षद प्रदीप कुमार, प्रीति कश्यप, रोहिताश्व सिंह मेहता, स्वाति बंसल, गोविंद राम, कांता देवी, सुशील, गिरीश गौतम, जेई राजेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *