अबोहर में महिला शव की नहीं हुई पहचान:नहर से मिली थी बॉडी, सामाजिक संस्था ने किया अंतिम संस्कार

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव शेरगढ़ के पास लंबी माईनर में एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव की स्थिति से अनुमान लगाया गया कि मृत्यु को 10-15 दिन हो चुके थे। मृतका की उम्र लगभग 35-40 वर्ष आंकी गई है। उसके दाहिने हाथ में दो सोने के रंग की चूड़ी पहनी हुई थी। थाना खूईयां सरवर पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया। 72 घंटे में महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। राम नाम माला का जाप भी किया इसके बाद पुलिस ने शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति को सौंप दिया। समिति के सदस्यों राजू चराया, बिट्टू नरूला, सोनू व मोनू ग्रोवर, रवि कुमार, सोनू शर्मा और प्रवेश धींगड़ा ने फाजिल्का रोड स्थित शिवपुरी में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया। संस्कार के दौरान राम नाम माला का जाप भी किया गया। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र की नहरों में अक्सर अज्ञात शव मिलते रहे हैं। इन मामलों में पुलिस अब तक कोई सफलता हासिल नहीं कर पाई है। कई शवों का अंतिम संस्कार सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *