लुधियाना जिले के खन्ना में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आशुतोष अग्निहोत्री ने बुधवार को एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मार्केट कमेटी हॉल में आढ़तियों और शैलर मालिकों के साथ बैठक की। आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा ने दो प्रमुख मुद्दे उठाए। पहला, केंद्र सरकार ने पंजाब के आढ़तियों का करोड़ों रुपए का ईपीएफ फंड रोक रखा है। 2700 गाड़ियों का माल पड़ा वहीं दूसरा एमएसपी पर आढ़त को घटाकर 46 रुपए प्रति क्विंटल करने से व्यापारियों को 15-17 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। यह रकम भी करोड़ों में है, जो केंद्र से मांगी जा रही है। राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष गुरदयाल सिंह दयाली ने शैलरों में स्पेस की कमी का मुद्दा उठाया। खन्ना में 2700 गाड़ियों का माल पड़ा है। इसके लिए कम से कम 27 स्पेशल ट्रेनों की जरूरत है, लेकिन महीने में मुश्किल से दो स्पेशल ट्रेन मिल रही हैं। सीएमडी ने दिया आश्वासन सीएमडी अग्निहोत्री ने समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार से चर्चा करके संभव हल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडियों का दौरा करके अच्छा लगा और सीजन भी ठीक चल रहा है। बैठक के बाद वे अनाज मंडी में गेहूं की ढेरी का निरीक्षण करने गए। वहां किसान का मुंह मीठा कराया।


