मोगा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी स्कूटी को टक्कर:टायर के नीचे आया युवक, मौत; दोस्त बाल-बाल बचा, ड्राइवर फरार

मोगा-जीरा रोड पर एक मैरिज पैलेस के पास सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। जीरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठा जसवीर सिंह ट्रॉली के टायर के नीचे आ गया। स्कूटी चला रहा उसका साथी बाल-बाल बच गया। नानक नगरी, मोगा निवासी जसवीर सिंह बायपास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था। घटना के समय वह दुकानदार की स्कूटी पर अपने साथी के साथ जीरा रोड की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भेज दिया। कुलवंत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गांव डाला निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *