पंजाब के तरनतारन जिला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए टीम ने सीमावर्ती गांव धनोआ खुर्द से 46 वर्षीय रूपिंदर कौर को गिरफ्तार किया है। उसके ठिकाने से 4 किलो हेरोइन बरामद की गई है। महिला आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बेटे के साथ चलाती थी नेटवर्क जानकारी के अनुसार रूपिंदर कौर अपने 23 वर्षीय बेटे गगनप्रीत सिंह के साथ पंजाब में नशा सप्लाई का नेटवर्क चलाती थी। पुलिस की रेड के दौरान गगनप्रीत फरार हो गया। आसपास के गांवों में रूपिंदर को महिला डॉन के नाम से जाना जाता था। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि रूपिंदर की चार एकड़ जमीन है। इसमें से दो एकड़ सरहद की तारों से पहले और दो एकड़ तारों के पार है। अन्य साथियों की तलाश वह इन खेतों में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाती थी। जांच में पता चला कि रूपिंदर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थी। पुलिस अब रूपिंदर को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। इस दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की तलाश की जाएगी। डीजीपी पंजाब ने 31 मई तक नशा खत्म करने का लक्ष्य रखा है।


