मोगा में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार:रास्ता रोककर कैश छीना, सीसीटीवी में दिखे, 5 दिन बाद पकड़े गए

पंजाब के मोगा में पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना महिणा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें तखान वड्ड के पास नहर से पकड़ा। घटना 25 तारीख की है। संजीव कुमार नाम का व्यक्ति महिणा से गांव बुग्गीपुरा जा रहा था। रास्ते में तीन व्यक्तियों ने उसे रोका। आरोपियों ने उससे 10 हजार रुपए छीन लिए। वे उसकी स्कूटी भी छीनने की कोशिश कर रहे थे। पीड़ित के शोर मचाने पर तीनों बाइक पर फरार हो गए। धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इससे पता चला कि आरोपी अजीतवाल के रहने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह, निर्मल प्रीत सिंह और बल के रूप में हुई है। थाना महिणा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *