मेकाहारा में आधी रात गर्भवती महिला का एंजियोप्लास्टी:डॉक्टरों ने बचाई मां-बच्चे की जान, हार्ट की मुख्य नस 100 प्रतिशत थी ब्लॉक

रायपुर के मेकाहारा में आधी रात गर्भवती महिला का एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुआ है। यह इमरजेंसी सर्जरी कर मेकाहारा के डॉक्टरों ने गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान बचाई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के हार्ट की मुख्य नस में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज था। जिससे लगातार जान का खतरा था। फिलहाल महिला और उसका गर्भ में पल रहा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। दरअसल मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अम्बेडकर अस्पताल स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में एक केस आया। हार्ट अटैक की शिकार और चार महीने की गर्भवती महिला दर्द में करते हुए एक निजी अस्पताल से यहां पहुंची। जिसे कार्डियोलॉजी विभाग में ट्रांसफर किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव और उनकी टीम ने बिना किसी देरी के मरीज का उपचार शुरू किया। जिसमें हार्ट की मुख्य नस लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग आर्टरी में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज का पता लगाया। इसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई। जिससे मरीज और उस बच्चे की जान बच गई। फिलहाल मरीज कैथ लैब आईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती है। 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन के बाद उसकी स्थिति बेहतर है। ये रहे डॉक्टरों की टीम ने शामिल विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के निर्देशन में डॉ. एस. के. शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. प्रतीक गुप्ता, डॉ. रजत पांडे, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल, यूनिट इंचार्ज डॉ. रूचि किशोर गुप्ता के निर्देशन में डॉ. निशा वट्टी, डॉ. सौम्या, एनेस्थेटिस्ट डॉ. शालू, स्टॉफ नर्स डिगेन्द्र और मुक्ता उपचार करने वाले टीम में शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *