कुरुक्षेत्र में चढूनी बोले-पानी पर राजनीति बंद करें:हरियाणा दीवार बना दे तो पंजाब में बाढ़ आ जाएगी; पहलगाम हमले पर उठाए सवाल

कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भाखड़ा नहर का पानी रोकने पर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए। हरियाणा भारत से बाहर नहीं है, बल्कि पंजाब का छोटा भाई ही है। अगर हम ही पानी लेने से इनकार करके दीवार खड़ी कर दें तो पंजाब में बाढ़ आ जाएगी। चढूनी ने कहा कि इसे लड़ाई का रंग न दिया जाए। पानी पर राजनीति बंद होनी चाहिए। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले पर सुरक्षा चूक को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त हजारों पर्यटकों मौजूद थे, लेकिन न सेना दिखी, न पुलिस। ये चूक है या साजिश जांच का विषय है। लेकिन अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं। इस वक्त हम सबको एक रहना होगा। हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई नहीं – चढूनी
उन्होंने कहा कि ये घटना पाकिस्तान ने करवाई है। अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो उस पर हर सख्ती जरूरी है। यह लड़ाई हिंदू-मुसलमान की नहीं है, बल्कि भारत-पाकिस्तान की है। घटना में पर्यटकों को बचाते हुए मारे गए मुसलमान को शहीद मानना चाहिए। हम देश के साथ
चढूनी ने कहा कि अगर पाकिस्तान से लड़ाई हुई तो हम भारत सरकार के साथ खड़े होंगे। चाहे कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। राजनीति बाद में, पहले हमारा देश है। देश में हिंदू-मुस्लिम को बढ़ावा देना गलत है। पाकिस्तान इसी प्रोपगेंडा को चलाने की कोशिश कर रहा है। हमें पाकिस्तान को उसकी इस हरकत का जबाव देना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *