कपूरथला में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सेमिनार:संगीत उद्योग में नवाचार पर चर्चा, 200 से ज्यादा स्टूडेंट और टीचर शामिल

पंजाब के कपूरथला जिले में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय संगीत उद्योग में रचनात्मकता और नवाचार के लिए बौद्धिक संपदा की महत्ता पर केंद्रित था। सेमिनार में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से 200 से अधिक स्टूडेंट और टीचर उपस्थित रहे। सृजनात्मकता की महत्ता पर डाला प्रकाश साइंस सिटी के निदेशक डॉ. राजेश ग्रोवर ने बदलते विश्व में सृजनात्मकता की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बौद्धिक संपदा अधिकार विचारों की सुरक्षा करता है। बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति इनका उपयोग नहीं कर सकता। डॉ. ग्रोवर ने बौद्धिक संपदा को आर्थिक विकास और नवाचार का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और पेटेंट की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रगति के लिए बौद्धिक संपत्ति आवश्यक साथ ही बताया कि औद्योगिक प्रगति के लिए बौद्धिक संपत्ति आवश्यक है। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के निदेशक डॉ. बलविंदर सिंह सूच ने संगीत उद्योग में बौद्धिक संपदा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल युग में संगीत उद्योग के विकास को समझाया। इस वर्ष का विषय इंटरनेट और सोशल मीडिया के युग में संगीतकारों और रचनाकारों को सशक्त बनाने पर आधारित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *