जगराओं में नगर कौंसिल में नए प्रधान ने संभाला पदभार:सांसद राजा वडिंग रहे मौजूद, पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

लुधियाना जिले के में मुल्लांपुर नगर कौंसिल में बुधवार को नए प्रधान ने पदभार संभाल लिया। गुरु साहिब के शुक्राने के पाठ के बाद जसविंदर सिंह हैप्पी ने प्रधान पद की जिम्मेदारी ली। साथ ही बिमला रानी ने उपाध्यक्ष का पद संभाला। कार्यक्रम में लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्य अतिथि रहे। पंजाब कांग्रेस महासचिव और दाखा क्षेत्र प्रभारी कैप्टन संदीप संधू तथा पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक भी मौजूद थे। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि पहलगाम आतंकी हमले में मारे लोगों को प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग व कैप्टन संदीप संधू ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस जुझारू नेता की बदौलत कांग्रेस ने पहली बार नगर कौंसिल मुल्लांपुर में बहुमत हासिल किया। उनकी वजह से कांग्रेस ने पहली बार मुल्लांपुर में बहुमत हासिल किया। सरकार के विरोध और हाईकोर्ट की लड़ाई के बाद यह सफलता मिली। उन्होंने कहा कि दाखा क्षेत्र के 33 हजार मतदाताओं ने उन्हें संसद पहुंचाया। हलके के पारदर्शी विकास का वादा कैप्टन संदीप संधू ने दाखा हलके के पारदर्शी विकास का वादा किया। उन्होंने कहा कि अब रुके हुए विकास कार्य तेजी से पूरे होंगे। पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष प्रेमिंदर गोगा ने करोड़ों के विकास कार्यों के लिए कैप्टन संधू का आभार जताया। कार्यक्रम में अमरजीत सिंह मुल्लांपुर, ईओ चरणजीत सिंह, प्रेम सिंह सेखों, मनप्रीत सिंह इसेवाल, तेलू राम बांसल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *