रांची | भगवान शिव-पार्वती मंदिर बूटी मोड, बरियातू में बुधवार को श्री राधा-कृष्ण की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजा-अर्चना की गई। मौके पर महिला मंडली की ओर भजन कीर्तन किया गया। यजमान के रूप में विश्वनाथ प्रमाणिक, उषा रानी ठाकुर प्रमाणिक, रविंद्र कुमार, अनुपम व अस्मिता कुमारी समेत अन्य भक्त शामिल हुए। पंडित मुकेश दुबे ने सभी धार्मिक अनुष्ठान कराए। श्री राधा कृष्ण जी की मंदिर बनाने में प्रेम साहू का मुख्य योगदान रहा।


