रांची | चुटिया स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर का 340वां स्थापना दिवस व मंदिर प्रांगण में स्थापित मां दुर्गा जी का 32वां वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। सुबह 9 बजे से श्री सुंदरकांड पाठ व भजन-कीर्तन किया गया। सुबह 11.30 बजे हवन के बाद हलवा व लड्डू का भोग लगाया गया। सभी अनुष्ठान स्वामी सत्यनारायण द्वारा संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भगवान को भोग लगा कर महाआरती की गई। भक्तों के बीच भोग का वितरण किया जाएगा।


