कोकपाड़ा में बालू लदा एक हाइवा जब्त

धालभूमगढ़| जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर कोकपाड़ा टोल प्लाजा के पास अवैध खनन, परिवहन और भंडारण रोकने के लिए चेक पोस्ट बनाया गया है। इसी चेक पोस्ट पर बालू लदा एक हाइवा पकड़ा गया। हाईवा का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 डीएच 6392 है। वाहन को धालभूमगढ़ थाना में रखा गया है। इसकी सूचना खनन विभाग को दी गई है। थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा ने बताया कि चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी ने हाईवा को पकड़ा और थाना को सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *