बारहवीं में पहली बार मेडिकल से टॉपर, तारिशी के 99.25% अंक

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई) द्वारा बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया गया। इस रिजल्ट में दसवीं में टॉप तीन पोजीशन पर 4 लड़कियां और 12वीं में दो लड़कियां और एक लड़के ने टॉप तीन पोजीशन पर कब्जा किया है। 12वीं में पहली बार मेडिकल स्ट्रीम से डिस्ट्रिक्ट टॉपर मिला है जिसने 99.25 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 2023 में मेडिकल, नॉन मेडिकल और ह्यूमैनिटीज के टॉपर के एक से अंक 98.25 फीसदी अंक थे लेकिन मेडिकल स्ट्रीम में पहली बार 99 फीसदी का आंकड़ा पार हुआ है। सत पॉल मित्तल स्कूल की तारिशी सिंगला 99.25% अंकों के साथ पहले स्थान पर रही है। सेक्रेड हार्ट स्कूल भट्टियां की सिमरन जॉन मेडिकल स्ट्रीम में 98.75% के साथ दूसरे और सतपॉल मित्तल स्कूल से कॉमर्स स्ट्रीम के दिशित माटा 98.5% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल माछीवाड़ा से मिताली सूद 99 फीसदी के साथ डिस्ट्रिक्ट टॉपर रही, सत पॉल मित्तल स्कूल से अदा गुप्ता और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल माछीवाड़ा से जैसमीन कौर सिद्धू 98.8% के साथ दूसरे, सतपॉल मित्तल स्कूल से अनायसा जैन 98.6% के साथ तीसरे स्थान पर रही है। कम्पीटेंसी आधारित 25% सवाल, क्लास में रेगुलर रहने वालों को फायदा सीआईएससीई के इस बार के बोर्ड एग्जाम में 25 फीसदी सवाल कम्पीटेंसी आधारित थे और कुछ विषयों के पेपर काफी मुश्किल भी रहे। जो स्टूडेंट्स क्लास में एक्टिव और रेगुलर रहे उन्हें काफी फायदा मिला क्योंकि उन्हें क्लास में किसी भी स्थिति से जुड़े हुए सवालों को हल करने का तरीका समझाया जाता रहा और गहराई से विषयों को समझने में मदद मिली। पिछले सालों के रिजल्ट के मुकाबले रिजल्ट की औसत बढ़ी है प्रोजेक्ट और एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से स्टूडेंट्स को फायदा मिल रहा है। बोर्ड:10वीं, मिताली सूद बोर्ड:12वीं, तारिशी सिंगला सेल्फ स्टडी पर ही ध्यान दिया मैथ्स, फिजिक्स पर रखा फोकस मिताली सूद ने बताया कि मैने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया है। हर विषय को बराबर समय दिया क्योंकि बोर्ड एग्जाम में छोटे से छोटे टॉपिक से भी सवाल आ जाते हैं। आंसर लिखने के दौरान हर जवाब की जरुरत के अनुसार कम शब्दों में जवाब दिया। रोजाना 7-8 घंटे और एग्जाम के दौरान 8-10 घंटे की पढ़ाई की। तारिशी ने बताया कि 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स पर ज्यादा फोकस रखा। इसमें 3-4 घंटे दोनों विषयों को दिए। कैमिस्ट्री के फार्मूला भूलती थी तो उन्हें भी रिवाइज करती थी, मैथ्स में इंटीग्रेशन पर ज्यादा ध्यान दिया। मुश्किल सवालों को पहले फिर आसान सवाल हल किए। अंक: 495/500 (99%) अंक: 397/400 (99.25%) {स्कूल: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल माछीवाड़ा {पोजीशन: डिस्ट्रिक्ट टॉपर, {पिता: विशाल सूद(किरयाना की दुकान) {माता:शिल्पा सूद(हाउसवाइफ){लक्ष्य: सिविल सर्विसेस में जाना {स्कूल: सतपॉल मित्तल स्कूल, {पोजीशन: डिस्ट्रिक्ट टॉपर {पिता: डॉ. रमन सिंगला(अॉर्थोपीडिशियन) {माता: डॉ. ममता सिंगला(साइकियाट्रिस्ट) {लक्ष्य: मेकेनिकल इंजीनियर बनना {फिजिकल एजुकेशन-100 { एसएसटी-99 {हिंदी-99 {पंजाबी-99 {इंग्लिश-98 {साइकोलॉजी-100 {फिजिक्स-100 {बायोलॉजी-99 {इंग्लिश-98 भूपिंदर गोगिया,(नेशनल अवार्डी व प्रिंसिपल सत पॉल मित्तल स्कूल)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *