लेबर-डे पर बच्चों ने पहने प्रोफेशनल्स कपड़े

लुधियाना| बीसीएम किंडरगार्टन, बेसेंट एवेन्यू, दुगरी में लेबर डे पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य समाज की नींव रखने वाले मेहनती लोगों को सम्मान देना था। डॉक्टर, नर्स, टीचर, ड्राइवर, बागवान, ग्रॉसरी स्टोर कर्मचारी, दूधवाले, दर्जी और प्लंबर जैसे लोगों के योगदान को सराहा गया। टीचर ने रोल-प्ले गतिविधि करवाई। इसमें बच्चों ने अलग-अलग पेशों के कपड़े पहने। बच्चों ने रचनात्मक ढंग से आभार जताया। कार्यक्रम का मकसद बच्चों में इन श्रमिकों के प्रति सम्मान और समझ पैदा करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *