सेवानिवृत्ति पर संकुल प्राचार्य मेहतरु राम को दी गई विदाई

भास्कर न्यूज | जेवरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के प्रभारी प्राचार्य मेहतरू राम ध्रुव को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। वे 43 वर्षों तक शिक्षक के रूप में सेवा देते रहे। सरपंच और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाटिल ने कहा कि उनका शिक्षकीय जीवन अनुकरणीय और सराहनीय रहा। वर्तमान प्राचार्य सोमेश्वर देवांगन ने उन्हें मिलनसार, सरल और सहज व्यक्तित्व का धनी बताया। साथ ही एक सक्रिय धार्मिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी पहचान बनाई। संस्था के शिक्षकों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों ने भी स्मृति चिन्ह और उपहार देकर विदाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *