बालोद | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में 1 से 10 मई तक दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप रोज सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा। ब्रह्मकुमारीज की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने बताया कि कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह कैंप रखा गया है। इसमें मेमोरी डेवलपमेंट के लिए कई कार्यक्रम होंगे। ड्राइंग, पेंटिंग, माइंड पावर, योग के प्रकार, अनुशासन, आज्ञाकारी बनने की सीख, समय का महत्व, आत्मविश्वास बढ़ाने की गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजयोग ध्यान सत्र और मूल्य आधारित खेल शामिल हैं। खेल-खेल में बच्चों को नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा दी जाएगी।


