सीमावर्ती गांवों में विकास की अलख जगाएंगे युवा

बालोद| भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत कार्यरत मेरा युवा भारत (माय भारत) संगठन द्वारा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। यह कार्यक्रम 15 से 30 मई तक देश के तीन सीमावर्ती राज्यों लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 100 गांवों में आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत देशभर से चयनित 500 युवा स्वयंसेवक सीमावर्ती गांवों में जाकर स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके जरिए न केवल युवाओं को सीमावर्ती जीवन को समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों के साथ संवाद और सहयोग के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *