बालोद| बुधवार को जिले में दस्तक देने के बाद दो दंतैल हाथियों ने जगतरा में धान फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचाया। हालांकि कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है। वन विभाग के अनुसार जगतरा के बाद कन्नेवाडा परिसर पहुंचा। हालांकि यहां नुकसान की सूचना नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने ग्राम बिच्छिबहरा, खैरडिगी, धानापूरी , ओडेनाडीही,चूल्हापथरा , करियाटोला, हितेकसा , नगझर, मगचूवा,कोसमी ,नाहंदा गोटाटोला, नगबेल, मरकाटोला, बरही,कांडे, नारागांव, किनारगोंदी, नर्रा, कन्नेवाडा, मंगचुवा, कोसमी, नाहंदा व आसपास 21 गांव के लिए अलर्ट जारी किया है। इन गांवों में मुनादी कर लोगों को शाम, रात को बाहर न निकलने अपील की गई है।


