राहुल बोले– मोदी समय बर्बाद न करें:एक्शन लें; लेफ्टिनेंट शर्मा आज उत्तरी कमान की कमान संभालेंगे, पाकिस्तान शेयर बाजार 3500 अंक गिरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर हाईलेवल बैठक की। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के लिए नोटिस टु एयरमैन जारी किया है। यानी पाकिस्तान की सभी तरह की फ्लाइट 23 मई तक भारतीय एयरस्पेस में नहीं उड़ सकेंगी। अगर कोई फ्लाइट इंडियन जोन में आती है, तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। पहलगाम हमले पर राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि जिन लोगों ने यह किया, वे जहां भी हैं, उन्हें भुगतना होगा। सरकार को विपक्ष का 100% समर्थन है। नरेंद्र मोदी को एक्शन लेना होगा और वह भी सख्त। सरकार को समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात अपने आवास पर हाईलेवल बैठक की। एक घंटे चली इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। पीएम आवास पर दो दिन में ये दूसरी बैठक थी। इससे पहले मंगलवार को पीएम ने डेढ़ घंटे हाईलेवल बैठक करके आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए सेनाओं को खुली छूट दी थी। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा नॉर्दन आज आर्मी कमांडर का पद संभालेंगे। वे लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार की जगह लेंगे। भारतीय सेना की नॉर्दन आर्मी के पास जम्मू-कश्मीर के पश्चिम में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और पूर्व में लद्दाख से लगने वाली चीन बॉर्डर की रक्षा की जिम्मेदारी होती है। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा कौन हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *