लुधियाना| गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की वर्षों पुरानी मांग पर आखिरकार काम शुरू हो गया। डीएस ट्रांसपोर्ट के सामने वाली गली में नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य सेंट्रल विधायक अशोक पप्पी पराशर और वार्ड नंबर 30 के पार्षद नीकू भारती के प्रयासों से शुरू किया गया। कारपोरेशन अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीओ बलजिंदर सिंह और जेई सरदूल सिंह ने विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान दर्शन सिंह, महासचिव अशोक पाहवा ने खुशी जताई और बताया कि सीवरेज के बाद सड़क का काम भी जल्द होगा। डीएस ट्रांसपोर्ट के अवतार सिंह व उपप्रधान अजीत पाल (रिंकू) ने बाकी सीवरेज सिस्टम को मानसून से पहले दुरुस्त करने की मांग की। मौके पर विजय तनेजा, सुरिंदर सिंह लाम्बा, सुभाष व सरवन बिश्नोई समेत कई ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।


