पीपीटी परीक्षा आज, जिले में कुल तीन केंद्र बनाए गए

बालोद | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल पीपीटी-2025 प्रवेश परीक्षा 1 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। जिले में परीक्षा केंद्र क्रमांक 3101 से 3103 तक कुल 3 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 869 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए मूल पहचान पत्र अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी को मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं या 12वीं की अंकसूची या सत्र 2024-25 का कॉलेज या स्कूल द्वारा जारी परिचय पत्र में से कोई एक दस्तावेज लाना होगा। छायाप्रति मान्य नहीं होगी। जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो नहीं है, उन्हें दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *