गीदम में गुप्ता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एमआर ग्लैडीएस टीम विजेता

भास्कर न्यूज | गीदम दंतेवाड़ा जिले के व्यवसायिक नगरी गीदम में पहली बार सर्व गुप्ता समाज द्वारा गुप्ता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के मैदान में 21 अप्रैल से आयोजित इस टूर्नामेंट में सर्व गुप्ता समाज से कुल 6 टीमों एमआर ग्लैडीएस, जेएमडी 11, भगवा वारियर्स, ब्लैक पेंथर, आरआर 11 एवं मिडनाइट वारियर कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें फाइनल मुकाबला बुधवार देर रात एमआर ग्लैडीएस व जेएमडी 11 की टीम के बीच हुआ 15 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर एमआर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर कुल 175 रन बनाए वहीं जेएमडी 11 की टीम भी अपना 3 विकेट खोई लेकिन 15 ओवर में 162 रन ही बना पाई। जिससे एमआर ग्लैडीएस की टीम को विजय हासिल हुई। इधर विजेता टीम को आयोजन समिति द्वारा ट्राफी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के द्वारा 31000 रुपये का चेक प्रदान किया गया वहीं उपविजेता टीम रही जेएमडी 11 को आयोजन समिति द्वारा ट्राफी समेत 21000 रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। इसके साथ ही दो टॉप बल्लेबाज जिसमें जेएमडी 11 की टीम से सतीश गुप्ता जिन्होंने 36 बॉल में 88 रन बनाए जिसमें 8 चौके व 7 छक्के लगाए और एमआर की टीम से रितिक शिवहरे जिन्होंने 50 बॉल में 75 रन बनाए जिसमें 11 चौके व 2 छक्के लगाए दोनों टॉप बल्लेबाजों को विशेष रूप से भी शील्ड भेंट कर धनराशि से पुरस्कृत किया गया। वही रितिक को मैन आफ द सीरीज भी दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिपं अध्यक्ष कमला विनय नाग, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, विजय प्रसाद तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता, मनीष सुराना पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे। वहीं कार्यक्रम के विशेष अतिथि माधुरी गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पंचायत गीदम, प्रमिला सुराना सरपंच ग्राम पंचायत हारम, नगर पंचायत सीएमओ हुलसी प्रधान, थाना प्रभारी विजय पटेल, पार्षद अवधेश गुप्ता, श्रीकांत राव, दिलीप सोनी, खिलावन सागर, विजय दुबे प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर गीदम, दयाशंकर गुप्ता व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर गीदम, सर्व गुप्ता समाज के सभी संरक्षक, सर्व गुप्ता समाज के सभी पदाधिकारी, सर्व गुप्ता समाज की महिलाएं एवं बच्चे, अन्य समाजों से बड़ी संख्या में आए दर्शकगण मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी खिलाड़ियों, स्पॉन्सरों, पदाधिकारियों, समाजजनों, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों, दर्शकों व क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक चैतराम अटामी, जिपं अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके साथ ही विधायक ने भाजपा जिलाध्यक्ष की बॉल पर 2 चौके लगाए। विधायक चैतराम ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा उभरती है। साथ ही समाज में ऐसे आयोजनों से एकता की भावना जागृत होती है। इसके साथ ही जिपं अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने भी कार्यक्रम की सराहना की और सभी समाज में इस तरह के आयोजन होते रहने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *