बंडामुंडा| बंडामुंडा कास्ट कॉलेज के वरिष्ठ कर्मचारी संजीव राउतराय के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को कॉलेज के प्रोफेसर और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। कॉलेज परिवार द्वारा आयोजित विदाई समारोह में संजीव राउतराय और उनकी पत्नी सपना राउतराय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार साहू ने कहा कि संजीव राउतराय ने 38 साल तक इस कॉलेज में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया है। उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पूरा कॉलेज परिवार उन्हें धन्यवाद देता है। अध्यापक प्रदीप प्रधान ने आभार व्यक्त किया।


