अक्ती तिहार: खेतों में सीड डिबलर मशीन से मक्के की बुआई की गई

भास्कर न्यूज | कवर्धा संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कवर्धा में बुधवार को अक्ती तिहार मनाया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कॉलेज परिसर की विभिन्न अनुसंधान इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार और अनुसंधान कार्य की सराहना की। मुख्य अतिथि ने कृषि तकनीकी उपकरण सीड डिबलर से मक्के के बीज की बुआई की। अध्यक्षता कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, वैज्ञानिक, विद्यार्थी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *