भास्कर न्यूज | कवर्धा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजानवागांव के कक्षा 11वीं और 12वीं के हेल्थ केयर ट्रेड के विद्यार्थियों ने 10 दिन की इंटर्नशिप पूरी की। यह इंटर्नशिप उप स्वास्थ्य केंद्र राजानवागांव में कराई गई। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने बेड मेकिंग, तापमान, रक्तचाप और स्वसन दर की जांच करना सीखा। मरीजों की बेसिक केयर, शुगर की जांच और फार्मेसी विभाग में दवाइयों की जानकारी भी ली। व्यावसायिक प्रशिक्षक धनंजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में छात्रों को जरूरी कौशल का प्रशिक्षण मिला। इस अवसर पर प्राचार्य सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि इंटर्नशिप पूरी करने पर सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही बैंक के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी को 1125 रुपए की राशि वितरित की गई।


