कार्रवाई: रिटर्निंग ऑफिसर को धमकी देने वाला शिक्षक कमलेश निलंबित

भास्कर न्यूज | कवर्धा पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर को गाली और धमकी देना शिक्षक को भारी पड़ गया। शिक्षा विभाग ने सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम गगरिया खम्हरिया स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक कमलेश देवांगन को निलंबित कर दिया है। अब उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बोड़ला नियत किया गया है। यह कार्रवाई संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग आरएल ठीकर के हस्ताक्षर से जारी की गई। विभाग ने शिक्षक के व्यवहार को गंभीर कदाचार मानते हुए सख्त कदम उठाया है। बुधवार को शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई की गई। डीईओ की रिपोर्ट के आधार पर देवांगन को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। जानिए, क्या है मामला: मामलात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के दौरान का है। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के रिटर्निंग ऑफिसर विवेक गोहिया को रात करीब 8 बजे दो नंबरों से गाली-गलौज, धमकी भरे मैसेज और कॉल आए। जांच में यह नंबर शिक्षक कमलेश देवांगन का निकला। रिपोर्ट में कहा गया कि देवांगन ने अधिकारी को देख लेने की धमकी दी। भाषा भी बेहद अशोभनीय थी। शिक्षा विभाग ने तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया। जवाब असंतोषजनक और गैर-जिम्मेदाराना पाया गया। जांच में पुष्टि हुई कि शिक्षक का आचरण विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *