हजारीबाग में हाथी का उत्पात, अधेड़ को कुचलकर मारा:बारात से लौट रहे शख्स पर किया हमला, झुंड से बिछड़ने से ज्यादा हो गया आक्रामक

हजारीबाग में गुरुवार को हाथी ने एक अधेड़ को कुचलकर मार डाला। झुंड से बिछड़ा यह हाथी दारू प्रखंड में आक्रामक हो गया है। घटना अलौदी ताड़ करवार गांव की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुरेश विश्वकर्मा के रूप में की गई। वो बारात से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हाथी ने उसे सूढ से पकड़कर पटक दिया। इसके बाद हाथी उसके शरीर को कुचलता हुआ आगे चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए इधर, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और दारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया है। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले छह महीनों से इस क्षेत्र में हाथियों का उत्पात है। वन विभाग के कर्मी न तो फोन उठाते हैं और न ही कोई सहायता करते हैं। हाथी अपने झुंड से भटक गया है इधर, वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड सक्रिय है। यह हाथी अपने झुंड से भटक गया है। इसलिए इसका व्यवहार आक्रामक हो गया है। विभाग इस हाथी को ट्रैक कर रहा है। जल्द ही इसे दूसरे इलाके में खदेड़ने की योजना है। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *