लुधियाना पर मिला व्यक्ति का शव:कपड़े की मदद से बाइक के शाकर के साथ बांधा पांव,जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के लुधियाना में आज बाइक पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कपड़े की मदद से मोटरसाइकिल के शाकर से पांव बांधा हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह नगर में सैर कर रहे लोगों ने गली में व्यक्ति बाइक के साथ बंधा हुआ बेसुध हालत में पड़ा देखा। उस व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से अकड़ चुका था। शव देख लोगों ने पुलिस को किया सूचित लोगों ने तुरंत पुलिस चौकी बसंत पार्क और थाना शिमलापुरी को सूचना दी। घटना के तुरंत बाद इंस्पेक्टर गगनदीप और चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा मौके पर पहुंचे। आस-पास के लोगों से जब पूछताछ की तो मृतक की पहचान नवदीप के रूप में हुई है। नवदीप अभी कुँवारा है। फिलहाल वह कोई काम नहीं करता। पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच-चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा ने कहा कि आज लोगों ने बाइक के साथ शव बंधा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। आस-पास के कैमरे चैक किए जा रहे है लेकिन अभी तक कही कुछ पता नहीं चला। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। परिवार के बयानों पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। मृतक नवदीप के शरीर पर किसी तरह की चोट का कोई निशान नहीं मिला। फिलहाल मामला संदिग्ध है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *