कपूरथला में बच्चे की अश्लील वीडियो वायरल:आईफोन-13 बरामद, बहन के फोन से की पोस्ट, आरोपी फरार

कपूरथला में साइबर क्राइम पुलिस ने अश्लील वीडियो रखने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी का आईफोन-13 बरामद कर लिया है। साइबर क्राइम थाना के एसएचओ दीपक शर्मा के अनुसार, उच्च अधिकारियों से टिप लाइन के जरिए भाखड़ियाना गांव में अश्लील वीडियो की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तकनीकी लोकेशन के आधार पर जांच की। जांच में पता चला कि मोबाइल हरप्रीत के नाम पर रजिस्टर्ड था। लेकिन इसका इस्तेमाल उसका भाई अमनप्रीत करता था। अमनप्रीत ने इस नंबर से इंस्टाग्राम आईडी AMANMANIK307 बनाई थी। पुलिस ने आईफोन-13 को कब्जे में लेकर टेक्निकल लैब में जांच के लिए भेज दिया। जालंधर स्थित साइबर इन्वेस्टिगेशन टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की जांच रिपोर्ट में अश्लील वीडियो की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी अमनप्रीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *