फाजिल्का के गांवों में मनरेगा काम का विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां कामरेड मजदूर यूनियन के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रशासन के साथ सरपंचों की बैठक हुई है l सरपंचों का कहना है कि मनरेगा तहत वह हर व्यक्ति को काम देंगे और सार्वजनिक स्थल पर काम की डिमांड भरी जाएगी l अगर कोई सरपंच गलत करेगा तो यूनियन उसका साथ नहीं देगी l डीसी दफ्तर पहुंचे सरपंच यूनियन के अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पिछले दो महीनों से लगातार मनरेगा काम को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं कि लोगों को काम नहीं मिल रहा है लेकिन उनके द्वारा सबको काम दिया जा रहा है l हर लाभपात्री को कम मिल रहा है l गांव में कराया जाए आम इजलास : संदीप उन्होंने कहा कि, कुछ शरारती लोग मजदूरों को भड़काकर और अपने साथ लेकर हाईवे जाम कर धरना- प्रदर्शन करने लगते हैं l इसे लेकर उन्होंने प्रशासन के साथ बैठक की है l इस दौरान उन्होंने मामले को वेरिफाई करवाने की मांग की है l उन्होंने कहा कि मामले को वेरिफाई किया जाए l जिसमें सामने आ जाएगा कि धरना- प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कितने लोगों को काम दिया गया है l साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में आम इजलास करवाया जाए l अगर उक्त मजदूरों की इच्छा अनुसार कोई मेट बनता है तो बना दिया जाए l उन्होंने कहा उनके द्वारा फैसला लिया गया है कि प्रत्येक सरपंच हर एक गरीब व्यक्ति तक पहुंच कर रहा है और सबको काम दिया जा रहा है l सार्वजनिक स्थल पर मनरेगा के तहत डिमांड भरी जाएगी l अगर कोई भी सरपंच इस मामले में गलत करेगा तो सरपंच यूनियन उसका साथ नहीं देगी l


