भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के पानी को लेकर पंजाब में विरोध प्रदर्शन हुआ। फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना से AAP विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी ने समर्थकों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। नदियों का जल स्तर घट रहा विधायक रूपिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब की सहमति के बिना BBMB का पानी हरियाणा को दे दिया। उन्होंने इसे असंवैधानिक बताया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य के पास इतना पानी नहीं है कि वह दूसरे राज्यों को दे सके। राज्य की नदियों का जल स्तर घट रहा है। खेती के लिए पानी की मांग बढ़ रही है। सरकार रोक का ऐलान कर चुकी AAP नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन होगा। पंजाब सरकार पहले ही हरियाणा को पानी की आपूर्ति रोकने का ऐलान कर चुकी है।


