पठानकोट में AAP ने किया BJP विधायक का घेराव:हरियाणा को पानी देने का विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब के पठानकोट जिले में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा को पानी दिए जाने के विरोध में भाजपा के पूर्व प्रेजिडेंट और विधायक अश्वनी शर्मा के घर का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री लालचंद कट्टारु चक, जिला अध्यक्ष अमित सिंह मंटू और विभूति शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। केंद्र सरकार अपना रही पंजाब विरोधी रवैया वहीं कैबिनेट मंत्री लालचंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार लगातार पंजाब विरोधी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों और जवानों के विरोध में काम कर रही है। साथ ही पंजाब को बदनाम करने की साजिश भी रच रही है। मंत्री ने बताया कि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से का पानी ले चुका है। अब दोबारा अधिक पानी दिए जाने का फैसला पंजाब के हित में नहीं है। उन्होंने इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *